सावन महीने के दूसरे सोमवार को नगर के प्रसिद्ध आप शंभू महादेव मंदिर में पूजा करने व माथा टेकने आने वालों की भीड़ लगी रही। सोमवार सुबह चार बजे मंदिर खुलते ही पूजा करने आने वाले लोगों का आना शुरू हो गया। सुबह नौ बजे से बारह बजे तक मंदिर में अच्छी खासी भीड़ देखी गई। आने वाले लोगों ने विधिवत तरीके से पूजा की मंदिर के भीतर हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड कटरा के कर्मचारी सफाई के साथ ही अन्य प्रकार की व्यवस्था को संभालते रहे।