पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा, सरकार अपने वादे पांच साल में पूरे कर लेगी। विपक्ष के विरोध की वजह से जयंती पर अवकाश नहीं मिला, हमें अफसोस है कि हम रियासत से केंद्र शासित प्रदेश हो गए। जम्मू-कश्मीर का हक वापस लेकर रहेंगे।