नगर निगम ने शुक्रवार को फुटपाथ पर सामान बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान शालामार चौक, हरी मार्केट और रघुनाथ मंदिर बाजार से दो ट्रक सामान जब्त किया गया। पहले दुकानदारों को सामान हटाने की सूचना दी गई थी, लेकिन जब सामान नहीं हटाया गया, तो नगर निगम ने कार्रवाई की। टीम ने शालामार चौक से शुरू कर हरी मार्केट और रघुनाथ मंदिर बाजार तक कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों और नगर निगम कर्मचारियों के बीच नोकझोक हुई, लेकिन कार्रवाई जारी रही। पुलिस बल भी तैनात था। नगर निगम ने दुकानदारों से अपील की है कि वे फुटपाथ पर सामान न रखें, और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह अभियान आयुक्त देवांश यादव के निर्देश पर चलाया गया।