चिनैनी के सुद्धमहादेव में महारुद्र यज्ञ को लेकर भूमि पूजन तथा धार्मिक ध्वज चढ़ाया गया । इस दौरान जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार सुद्धमहादेव कुलदीप राज ने बताया कि तीसरा महा रूद्र यज्ञ 20 जून से शुरू हो रहा है जो 30 जून तक रहेगा, इस दौरान सुबह से दोपहर तक हवन यज्ञ और शाम के समय सत्संग का आयोजन होगा । पहले महारुद्र यज्ञ मानतलाई में आयोजित हुआ था तथा उसके बाद यह तीसरा महा रूद्र यज्ञ सुद्धमहादेव में किया जा रहा है । 11 पंडितों द्वारा महारुद्र यज्ञ करवाया जाएगा