पहलगाम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आगामी श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में यात्रा से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली-पानी आपूर्ति और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने और आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी इंतजाम करने पर भी जोर दिया। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया और यात्रा की तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।