राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडरों अबू हुरैरा और खुबैब की गिरफ्तारी से जुड़े मामले को अपने हाथ में ले लिया है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि दोनों आतंकी लंबे समय से वांछित थे और कई गतिविधियों में शामिल बताए जा रहे हैं।