नगर में कहीं पर भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से बाजार में आने वाले लोगों के साथ दुकानदार भी परेशान है। स्थानीय लोगों ने बस अड्डे कोर्ट रोड पर उचित स्थान पर पार्किंग बनाए जाने की मांग की। दुकानदारों ने कहा कि पार्किंग नहीं होने से बाजार में ग्राहक नहीं आ सकते। उन्हें किसी स्थान पर वाहन लगाने का स्थान नहीं मिलता है तो वह वापिस दूसरे स्थान पर चले जाते है जहां उन्हें वाहन खड़ा करने की सुविधा मिले। प्रशासन व नगर परिषद से वाहनों के लिए पार्किंग बनाने की मांग की गई।