फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कश्मीर में बर्फबारी के बीच फंसा दूल्हा, CRPF के जवानों से मांग मदद

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में मंगलवार को एक दूल्हा बर्फबारी के बीच फंस गया। ऐसे में दूल्हे के परिवार ने सीआरपीएफ के जवानों से सहयोग मांगा। वही, सीआरपीएफ 180 बटालियन की टीम कड़ी मश्क्कत कर मौके पर पहुंची और दूल्हे को अपने वाहन में बिठा कर दुल्हन के घर तक पहुंचाया गया। मामला पुलवामा के जनजातीय गांव ब्रह्मपत्री का है, जो कि पहाड़ों के बीच बसा हुआ है। बर्फबारी के बाद गांव की सड़क पूरी तरह से बर्फबारी से ढक गई। इससे दूल्हे को शादी के लिए दुल्हन के घर पहुंचना एक चुनौती बन गया। दूल्हा मुख्तार अहमद ने बताया कि उसकी शादी के दिन बर्फबारी के कारण वह रवाना न हो पा रहा था, लेकिन सीआरपीएफ की मदद से उसकी शादी सफल हो पाई। इस मदद के लिए परिवार के सभी सदस्यों ने जवानों का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें