बिजबिहेड़ा सीट से मुफ्ती मोहम्मद सईद की नातिन इल्तिजा मुफ्ती उम्मीदवार हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वह गांव-गांव जाकर प्रचार कर रही है। गांव की गली से निकलकर महिलाओं ने बिजबिहेड़ा के गांव पुष्क्रिरी की बड़ी सड़क पर जमघट लगा लिया है। वो कैमरे को देखकर कश्मीरी गाना गाने लगती हैं। उनके हाथ में ढोलकी जैसा कश्मीरी वाद्य तुंबकनार भी है। एक बच्ची उस पर थाप दे रही है। इल्तिजा मुफ्ती सनरूफ वाली कार में चौराहे पर पहुंचती हैं। महिलाओं को गाता देख वह उनकी धुन से मैच करती हुई तालियां बजाने लगती हैं। बुजुर्ग उनकी गाड़ी के पास जाकर दुआएं पढ़ते हैं।