प्रदेश के स्कूलों में डोगरी भाषा लागू करने, प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक डोगरी भाषा पढ़ाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को जम्मू शहर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डोगरी भाषा जम्मू के लोगों की मातृभाषा है। इस भाषा को भी अन्य भाषाओं की तरह उचित सम्मान मिलना चाहिए। डोगरी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए और अधिक कदम उठाए जाने चाहिए।