नए साल का आज पहला दिन है। जम्मू के विभिन्न मंदिरों में बड़ी संख्या में लोग नए साल के पहले दिन भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे, जिसके चलते सुबह से ही धार्मिक स्थलों में लोगों की भीड़ जुटी। बावे वाली माता के दरबार में बड़ी संख्या में भक्तों ने शीश नवाकर माता का आशीर्वाद किया।