आरएस पुरा के मीरा साहिब कस्बे में बिजली विभाग की अघोषित कटौती और स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिला। नाराज लोगों ने सड़क मार्ग बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, वहीं स्मार्ट मीटर के कारण उनके बिजली बिलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। लोगों ने विभाग से समस्या का जल्द समाधान करने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।