फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में सीट आवंटन को लेकर रियासी में हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन

निकिता गुप्ता Updated Fri, 14 Nov 2025 04:36 PM IST

रियासी में श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड कटड़ा के खिलाफ शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन हुआ। मेडिकल कॉलेज में एक समुदाय विशेष से संबंधित लोगों को ज्यादा सीट आवंटित किए जाने का हम कर विरोध हुआ। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले हिंदू संगठनों की एक रैली जनाना पार्क से शुरू हुई। मुख्य बाजार से रैली गुजरते हुए मुख्य चौक में पहुंची। चौक में संगठन के लोगों ने धरना दिया इस दौरान सभी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। मौके पर एसएचओ ललित शर्मा भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। मौके पर जोरदार नारबाजी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और चेयरमैन के खिलाफ की गई। इस दौरान बजरंग दल के प्रधान राजवीर तरमट श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता विनोद शर्मा हिंदू आश्रम के विवेक आनंद ने मेडिकल कॉलेज में सीटों के आवंटन को हिन्दुओं के खिलाफ बताया। संबोधन में कहा कि माता वैष्णों देवी देश भर के लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है। वर्ष में लाखों श्रद्धालु जहां आते है करोड़ों रुपयों का चढ़ावा बोर्ड को मिलता है। वह पैसा लोगों की भलाई के लिए व विकास पर खर्च किए जाने पर न कि नए आतंकी डॉक्टर तैयार किए जाने का काम होना चाहिए। बाद में बस अड्डे के पास श्राइन बोर्ड के चेयरमैन का पुतला फूंका गया साथ ही नारेबाजी की गई। संगठन के लोगों ने मांग की कि अगर श्राइन बोर्ड ने अपनी मनमर्जी बंद नहीं की तो आने वाले दिनों में इस से भी उग्र प्रदर्शन होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें