श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा मेडिकल कॉलेज में सीटों को आवंटित किए जाने के मामले को ले मंगलवार को हिंदू संगठनों ने रोष जताया। स्थानीय जनाना पार्क में हुई एक बैठक में श्राइन बोर्ड को अपने फैसले पर दोबारा गौर करने को कहा गया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि माता वैष्णो देवी जी की आस्था सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में भी है। बोर्ड का सौ प्रतिशत चढ़ावा हिंदुओं का है जहां पर हिंदू लोगों को फायदा मिलना चाहिए।