फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samba: अमरनाथ यात्रा से पहले सांबा में हाई अलर्ट, हाईवे से जंगलों तक चला मेगा सर्च ऑपरेशन

अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जिला सांबा से सुरक्षित रवाना होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। यात्रा के अगले चरण को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इलाकों और आसपास के जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस संयुक्त अभियान में बीएसएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), स्पेशल फोर्स और जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा बलों ने संवेदनशील इलाकों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली और किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। कल जम्मू के बेस कैंप से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना होगा। इसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं और यात्रा को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें