रियासी में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने अढ़ाई दिन का वेतन दिए जाने की मांग को ले बुधवार तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की,जिला अस्पताल परिसर में धरना देते हुए काम बंद रखा गया,इसके अलावा नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारी भी दो दिन की हड़ताल पर गए। कर्मचारियों की हड़ताल होने से अस्पताल में आए मरीज व उनके तामीरदारों को परेशानी झेलनी पड़ी।