फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर माड़ी में भव्य कार्यक्रम, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

निकिता गुप्ता Updated Mon, 14 Apr 2025 05:40 PM IST

सोमवार को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। माड़ी में स्थित गुरुद्वारा से एक विशाल शोभायात्रा को निकाला गया। माड़ी से निकली यह शोभायात्रा नई बस्ती,कोर्ट रोड,बस अड्डे,गीता नगर व ग्रा मोड से होते हुए वापिस माड़ी पहुंची। शोभायात्रा में बाबा भीम राव अंबेडकर को याद कर जयघोष लगाए गए। माड़ी गुरुद्वारा में भजन कीर्तन कर बाबा साहेब को याद किया गया। कई वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। दोपहर को एक भंडारे का आयोजन कर उस में लोगों को प्रसाद बांटा गया।वहीं इस से पहले बाबा भीम राव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर माड़ी में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक कुलदीप राज दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष शील मगोत्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश पुरी, जिला महासचिव एडवोकेट पवन देव सिंह,चमन लाल भगत और अन्य प्रमुख भाजपा नेता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया और समाज के उत्थान और भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. अंबेडकर के जीवन, दृष्टिकोण और अमूल्य योगदान के बारे में बात की। यह कार्यक्रम उन की विरासत को श्रद्धांजलि और समानता, न्याय और सशक्तिकरण के मूल्यों की याद दिलाई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें