फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मढ़ विधानसभा के चन्नों चक में भव्य जागरण, कुमार रवि और राजू हरिपुरिया के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

निकिता गुप्ता Updated Mon, 03 Feb 2025 01:39 PM IST

मढ़ विधानसभा क्षेत्र के चन्नों चक में शनिवार रात जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायक कुमार रवि और राजू हरिपुरिया के भजनों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। माता के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। जागरण का शुभारंभ चन्नों चक पंचायत के सरपंच प्रेम सिंह चिब और जागरण आयोजक टीम ने किया। सरपंच ने कहा कि चन्नों चक में मां भगवती जागरण की अपनी पहचान है। भजन गायक कुमार रवि और राजू हरिपुरिया के भजनों ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। पाडरा ते कुड लगाया, रुकदे नी मेरे पैर, ढोल नगाड़ा बजाया, मेला लगा पाडरे दा मिंजो भी लेई चल नाल, माएं नी मेरे कुंडलुए कुंडलुए बाल, मां बड़ी बनी बनी पोंदे हो, बाबे वालिए में आया तेरे दरबार हां जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इससे पहले आए हुए भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें