फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नशे से बचाव के लिए रियासी में छात्राओं ने निकाली रैली, प्रशासन और पुलिस रहे साथ

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग भारत सरकार फील्ड ऑफिस उधमपुर की तरफ से जिला प्रशासन के सहयोग से एक कार्यक्रम रियासी में किया गया। स्थानीय लड़कियों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में हुए कार्यक्रम में एकीकृत संचार आउटरीच प्रोग्राम के तहत हाल ही में बनाए गए नए आपराधिक कानून की जानकारी दी गई। इस के साथ ही मिशन लाइफ के अलावा भारत सरकार की तरफ से जारी स्कीमों बारे बताया गया। नशा करने से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई स्कूल की छात्राओं ने संबंधित विषय पर एक स्किट भी पेश की। बाद में एक रैली भी निकाली गई जिस के जरिए सभी को नशे से दूर रहने और नशा नहीं करने की सलाह दी गई। रैली में पुलिस,प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें