फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में दशहरे की धूम, रावण दहन और आतिशबाजी से गूंजा आसमान

वीरवार को रियासी नगर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया जिस का आयोजन श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से करवाया गया। दशहरा पर्व के अवसर पर स्थानीय चौक चबूतरा से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिस में भगवान राम सीता लक्ष्मण हनुमान की सुंदर मनमोहक झांकी निकली। इस के साथ ही भगवान के स्वरूपों को दर्शाती हुई कई अन्य झाकियां भी शोभायात्रा में शामिल हुई। ढोल बाजों की थाप के साथ शोभायात्रा निकली जिस में शामिल युवाओं ने भगवान जय श्री राम के जयघोष लगाते हुए खूब डांस किया। इस के साथ ही नगर के प्रमुख स्थानों पर जम कर आतिशबाजी की गई। दुर्गा नाटक मंडली के सदस्यों ने खूब पटाखे फोड़े और आतिशबाजी की जिस से आसमान रंग बिरंगा दिखा। मुख्य बाजार बस अड्डे से होते हुए शोभायात्रा जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचीं। जहां पर जोरदार आतिशबाजी हुई उस के बाद रावण कुंभकरण मेघनाद के पुतले फूंके गए। पुतलों में आग लगते ही पूरा इलाका जोरदार धमाकों की आवाज से गूंज उठा। इस के साथ ही स्टेडियम में जय श्री राम के जयघोष लगाए गए। दशहरा पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस की तरफ से सुरक्षा के जबरदस्त प्रबंध किए हुए थे। दशहरा को देखने के लिए रियासी व आस पास के इलाकों से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी पूरा स्टेडियम खचाखच भरा रहा। दशहरा कमेटी के प्रधान शंभू नाथ त्रिपाठिया ने बताया कि श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से दशहरा को स्थानीय लोगों प्रशासन पुलिस के सहयोग से धूमधाम व सफलतापूर्वक मनाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें