रियासी के जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आने वाले कुछ दिनों के बाद क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। स्टेडियम में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता होगी जिस की खास बात रहेगी कि एक टीम में सात खिलाड़ी जिला के रहने वाले होंगे वहीं चार खिलाड़ी प्रदेश या बाहरी राज्य के खेल सकते है। मैच में खेलने वाली टीम के खिलाड़ियों को रंग बिरंगी पोशाक आयोजकों की तरफ से उपलब्ध करवाई जाएगी। आयोजक देव करण सिंह आशीष शर्मा विक्रम सिंह ने बताया कि दस दिनों के दिनों बाद शुरू होने जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पिच को तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। मंगलवार को पिच पर पानी डाल कर उसे ठीक करने काम हुआ। अब कुछ दिन तक मैदान की स्थिति को ठीक किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम को उचित इनाम मिलेगा। इस के अलावा हर मैच में मैन आफ द मैच भी होगा। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी पुरुस्कृत किया जाएगा।