शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख मनीष साहनी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि उपराज्यपाल शासन को खत्म कर राज्य का दर्जा वापस दिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनाने का प्रयोग असफल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के अधिकार और सांस्कृतिक पहचान को नुकसान पहुंचा है। साथ ही, उन्होंने सेवानिवृत्त सेना या पुलिस अधिकारी को राज्यपाल बनाने और धारा 371 के तहत विशेष अधिकार देने की मांग की।