कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर को पुनः राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बिक्रम चौक स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल और तवी पुल पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्य के अधिकारों की बहाली की मांग उठाई।