जिला कांग्रेस की तरफ से वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत रविवार को जिला मुख्यालय से की गई। पार्टी के जिला प्रधान भूपिंदर सिंह जमवाल के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान बस अड्डे पर शुरू हुआ। मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ व युवा नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान कहा गया कि भाजपा की केंद्र शासित सरकार ने वोटों की चोरी कर सत्ता हासिल की है। इस के कई मामले सामने आ चुके है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से लोगों को वोट चोरी के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी उठाई गई है। इस मुद्दे को देश के विभिन्न हिस्सों में चलाया जा रहा है प्रदेश जम्मू कश्मीर में भी इस की शुरुआत हुई है जिला से तहसील व ब्लॉक स्तर पर पार्टी लोगों को वोट चोरी पर जागरूक करेगी। इस के साथ ही बूथ लेबल पर होनी वाली वोट चोरी बारे पार्टी कार्यकर्ताओं को बताएगी। मौके कर वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए गए।