फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: उधमपुर-रियासी को बड़ी सौगात, CM उमर अब्दुल्ला ने रखी करोड़ों की विकास परियोजनाओं की नींव

जम्मू-कश्मीर में जलापूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उधमपुर और रियासी के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला 7 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रखी। उधमपुर में अमृत-2.0 योजना के तहत जलापूर्ति योजना के विस्तार पर 124.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य शहर की मौजूदा जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना और लोगों को पर्याप्त एवं बेहतर जलापूर्ति उपलब्ध कराना है। रियासी में स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत 3 एमएलडी यानी 30 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले सीवरेज उपचार संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 16.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे शहर के गंदे पानी का वैज्ञानिक तरीके से उपचार और प्रबंधन किया जा सकेगा, जिससे स्वच्छता व्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। दोनों परियोजनाएं जलापूर्ति, गंदे पानी के प्रबंधन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। इनके पूरा होने के बाद उधमपुर और रियासी में लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलने के साथ शहरों की नागरिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें