रियासी नगर परिषद के अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों की वीरवार दोपहर को आपस में तनातनी का माहौल व्यापक हो गया अधिकारी व कर्मचारी आमने सामने आ गए। वीरवार दोपहर को नगर परिषद के सैनिटरी इंस्पेक्टर नितिन जेसीबी की सहायता से पड़े हुए गंदगी के ढेरों को उठाने के लिए बस स्टैंड के पास पहुंचे। इस दौरान बस अड्डे के कुछ हिस्सों को साफ कर कूड़ा इकट्ठा किया गया। जेसीबी जैसे ही कोर्ट रोड पर स्थित मुख्य बाजार के सामने गंदगी के ढेर उठाने को पहुंची तो इसी समय सफाई कर्मचारी भी मौके पर आ गए। कर्मचारी जेसीबी के ऊपर चढ़ गए और उसे वापिस बस अड्डे की तरफ में गए। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू की बताया कि वह लोग शांतिपूर्वक हड़ताल पर बैठे हुए है। गंदगी व कूड़े के ढेरों को साफ करना उन की जिम्मेदारी है किसी भी तरीके से सफाई नहीं करने दी जाएगी। अधिकारी व कर्मचारियों की आपस में बहसबाजी भी हुई उन्हें सफाई करने देने को कहा गया लेकिन सफाई कर्मचारी नहीं माने। सफाई करवाने का काम बंद करवा सारे सफाई कर्मचारी वापिस ऑफिस परिसर में लौटे और धरना दिया।