चिनैनी कस्बे के खिलाड़ी बुधवार को हायर सेकेंडरी स्कूल प्रशासन से मिले, खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि ओपन जिम मैदान में लगाई जाएगी । खिलाड़ियों का कहना था कि उन्हें ओपन जिम का कोई एतराज नहीं है लेकिन उसे मैदान में ना लगाया जाए, क्योंकि कई क्रिकेट खिलाड़ियों को इससे परेशानियां होगी तथा इसको लेकर दूसरी जगह चयनित की जाए इसके बारे में खिलाड़ियों ने स्कूल प्रशासन को जानकारी भी दी । वहीं खिलाड़ियों को स्कूल प्रशासन ने आश्वासन दिया कि वह इसको लेकर युवाओं से बात करने के बाद ही जहां वह चाहेंगे वहां लगाई जाएगी ।