बिश्नाह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रतनाल रिंग रोड के पास शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया शव के पास एक बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल भी लगा हुआ था शव की जानकारी रिंग रोड से गुजर रहे कुछ लोगों द्वारा बिशनाह पुलिस को दी गई बिशनाह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव और मोटरसाइकिल को कब्जे मे लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी पुलिस द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया मृतक युवक का नाम मोहम्मद युनीश पुत्र हासिम दीन निवासी फलाएं मंडाल है बिशनाह पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया पुलिस द्वारा घटना के संबंध में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.