भारत में बसे पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शहर के गोल मार्केट चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम रहे कविंद्र गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थे। प्रदर्शन के उपरांत अपनी मांग को लेकर जिला विकास आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।