जम्मू के जानीपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित पार्टी ज्वाइनिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नेताओं ने स्वर्गीय संत राम बी.ए. के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और पार्टी की नीतियों व विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।