जम्मू नगर निगम ने लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के प्रति जागरूक करने करने के लिए अभियान शुरू किया है। गीला और सूखा कचरे को अलग करने की प्रक्रिया को सेग्रीगेशन नाम दिया गया है। इसी को लेकर शुक्रवार को वार्ड 24 और 25 में लोगों को जागरूक किया गया।