चिनैनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर एक्स-सर्विसमैन लीग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्रों को नशे से दूर रहने की अपील की और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान 600 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा शैक्षणिक व खेल उपलब्धियों के लिए छात्रों को सम्मानित भी किया गया।