जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीर पंजाल क्षेत्र के कथित अपमान को लेकर बुधवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। राजोरी से विधायक इफ्तिखार अहमद ने नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा पर पीर पंजाल क्षेत्र का अपमान करने का आरोप लगाया, जिसके बाद सदन में माहौल तनावपूर्ण हो गया।