फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद बदला पर्यटकों का रुख, कटड़ा-शिवखोड़ी बन रहे नए पसंदीदा स्थल

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद अब मौजूदा समय के दौरान पर्यटकों का रुख कटरा रियासी शिवखोड़ी की तरफ होने लगा है। जिला रियासी के बारादरी क्षेत्र में से गुजरने वाले दरिया चिनाब में पर्यटक राफ्टिंग का आनंद लेने से भी पीछे नहीं हट रहे है। कटरा से शिवखोड़ी के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। बारादरी में राफ्टिंग करने पहुंचे गुजरात के पर्यटकों ने बताया कि पहलगाम में हुए हमले के बाद उन को काफी गहरा आघात लगा है। वह लोग कश्मीर की वादियों में नहीं जाने का मन बना चुके है और बुकिंग वगैरह रद्द करवा दी है। जम्मू में कई पर्यटन स्थल है जहां पर वह खुद व अपने परिवार,दोस्तों के साथ जा रहे है। सोमवार को दरिया चिनाब की लहरों में राफ्टिंग का लुत्फ लिया वहीं दरिया के पानी में डुबकी भी लगाई। आने वाले दिनों में गर्मी के मौसम में बढ़ोतरी होने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की आशा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें