फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम छात्रों को सीट आवंटन के खिलाफ रियासी में रोष रैली

श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस में मुस्लिम छात्रों को सीट आवंटित किए जाने के खिलाफ बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति रियासी ने रोष रैली निकाल प्रदर्शन किया। स्थानीय जनाना पार्क से शुरू हुए हिंदू संगठनों की रैली जिला संयोजक विवेक आनंद के नेतृत्व में बस अड्डे के मुख्य चौक तक निकली। रैली में श्राइन बोर्ड व एलजी के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाद में एलजी मनोज सिन्हा का पुतला चौक में फूंका गया। इस के साथ ही जोरदार नारेबाजी भी हुई। समिति के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि अगर श्राइन बोर्ड ने अपना फैसला नहीं बदला तो आने वाले दिनों में जोरदार धरना प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें