फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: श्री गुरु रविदास जी का 649वां जन्म दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया

आज श्री गुरु रविदास जी सभा सुद्धमहादेव (सभा ट्रस्ट) द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी का 649वां जन्म दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सभा परिसर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु रविदास जी की वाणी, भजन-कीर्तन एवं अरदास से की गई। सभा के वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने समाज को समानता, मानवता, सत्य और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं। सभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि गुरु रविदास जी का उद्देश्य जाति-भेद से ऊपर उठकर एक समान समाज की स्थापना करना था। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। जयंती समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें