चिनैनी सुद्धमहादेव मार्ग के बीच 220 मीटर लंबे पुल को आज औपचारिक तौर पर खोल दिया गया है । शनिवार को निर्माण एजेंसी के अधिकारियों द्वारा पूजा अर्चना के बाद गाड़ियों को छोड़ा गया । इस पुल के बनने से चिनैनी में जाम की समस्या भी खत्म होगी और लोगों का सफर भी कम होगा साथ ही सुद्धमहादेव, गौरीकुंड मानतलाई तथा अन्य तीर्थ स्थलों में जाने वाले श्रद्धालुओं को भी आने-जाने में सुविधा होगी इस पुल को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी राय भी दी।