नॉर्दर्न रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर परवीन पांडे ने कहा, "भारतीय रेलवे का एक मंत्र है-सेवा का, हम उसी के तहत काम कर रहे हैं...हम स्थानीय लोगों को यह सेवा दे रहे हैं कि वो एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर कनेक्ट हो सकें। यहां कई ऐसे स्टेशन हैं जहां रोड कनेक्टिविटी अच्छी नहीं है...इससे उनके लिए एक अच्छी सुविधा हो जाएगी...इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा...बर्फबारी में कश्मीर अलग हो जाता था, वहां सुविधाएं नहीं पहुंच पाती थीं, लोग नहीं पहुंच पाते थे, इस बार ना केवल हमने वहां यात्रियों को पहुंचाया बल्कि हमने काफी माल भी वहां पहुंचाया...इस ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच लगाया गया है। यह चारों तरफ से खुला हुआ है ताकि लोगों को लगे कि वो प्रकृति के बीच में हैं। इसमें लोगों को बहुत अच्छा अनुभव मिलेगा..."