जम्मू-कश्मीर के रियासी में गोरक्षकों ने खानाबदोस परिवार को गोतस्कर समझ हमला बोल दिया और रॉड से पिटाई कर दी। गोरक्षकों की हैवानियत इतनी बढ़ गई कि उन्होंने 9 साल की बच्ची को भी नही बख्शा। वहीं पीड़ितों के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस ने मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही बिना इजाजत जानवर ले जाने के आरोप में पीड़ित परिवार के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।