बांदीपोरा जिले के सुमलर इलाके में बादल फटने और भारी बारिश के बाद आई फ्लैश फ्लड से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई मवेशियों की मौत हो गई और रिटेनिंग वॉल को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रभावित क्षेत्रों में जल्द राहत, सड़क बहाली और सुरक्षा ढांचों की मरम्मत की मांग की है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।