फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरावर सिंह स्टेडियम की बदहाली से खिलाड़ी परेशान, घास-झाड़ियों ने छीना खेलने का मैदान

निकिता गुप्ता Updated Sun, 20 Jul 2025 04:21 PM IST

जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम रियासी की मौजूदा हालत को देख वहां खेलने आने वाले युवा खिलाड़ियों ने चिंता जताई। स्टेडियम में रोजाना आने वाले युवा शिवदेव सिंह जमवाल, भानु प्रताप सिंह व अली नुमान मलिक ने बताया कि स्टेडियम के भीतर हर स्थान पर ऊंची ऊंची घास उग आई है। कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो गया है। स्टेडियम के भीतर शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। मैदान में क्रिकेट के अलावा फुटबॉल वगैरह भी खेलने युवा आते है। क्रिकेट की प्रैक्टिस करने वाला नेट भी टूट चुका है इस के आस पास झाड़ियों से खेलना मुश्किल हो गया है। स्पोर्ट्स काउंसिल से स्टेडियम की स्थिति में सुधार लाने की मांग करते हुए उगी झाड़ियों व घास को काटने की अपील की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें