जम्मू संभाग के जिला कठुआ के कीड़ियां गंड्याल ब्लॉक के गांव जगतपुर के ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें न तो पेयजल की सुविधा मिल रही है और न ही सड़क बन पाई है। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आखिर सरकार उनके लिए कब जागेगी। आजादी को 75 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल रही है। स्कूल और कॉलेज जाने में विद्यार्थियों को परेशानी होती है। बारिश होने पर रास्ते में पानी जमा हो जाता है। इससे छात्र व अन्य लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं।