सरस आजीविका मेला का दूसरा संस्करण रविवार को एक्वाप्लेक्स क्राउन बाहु फोर्ट में दूसरे दिन भी जारी है। जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (जेकेआरएलएम) इस ग्यारह दिवसीय मेले की मेजबानी कर रहा है। मेला दस फरवरी से 20 फरवरी तक जारी रहेगा। सरस आजीविका मेले में ग्रामीण भारत की विविध और जीवंत कला व संस्कृति की झलक देखने को मिली। मेले में लगभग 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी देखी जा रही है। मेले में शिल्प, हस्तशिल्प, हथकरघा और व्यंजनों का प्रदर्शन करने वाले 60 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। कार्यक्रम में एक ही छत के नीचे विभिन्न राज्यों के जातीय कपड़े, हस्तशिल्प वस्तुओं, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के हथकरघा और खाद्य पदार्थ हैं। मेले में जम्मू-कश्मीर के अलावा बिहार, राजस्थान, तेलांगना, तमिलनाडू, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, गोवा, हरियाणा, असम, ओडिशा, केरल, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के स्टॉल लगाए गए हैं।