बांदीपोरा में युवाओं का एक समूह रमजान के दौरान जिला अस्पताल बांदीपोरा में रोजाना मुफ्त इफ्तार किट वितरित कर रहा है, ताकि कोई रोजेदार मरीज या तीमारदार भूखा न रहे। स्थानीय दान से चल रही इस पहल को लोगों और अस्पताल स्टाफ ने इंसानियत और सामुदायिक एकजुटता की मिसाल बताया है।