गांदरबल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और वाहन रिकॉर्ड की मदद से अमरनाथ यात्रियों का छूटा हुआ सामान बरामद कर उन्हें सुरक्षित सौंप दिया। इसके अलावा, ट्रांजिट कैंप मनीगाम में मिला 350 रुपये का लावारिस नकद पुलिस ने सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर सत्यापन के बाद वास्तविक मालिक को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की है।