करगिल के करकिचू और करकित बडगाम क्षेत्र में फ्लैश फ्लड के बाद ईसी एलएएचडीसी अल्ताफ हुसैन, डीसी करगिल राकेश कुमार, एसएसपी नितिन यादव और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात का जायजा लेते हुए प्रभावित लोगों को हर संभव तत्काल सहायता और राहत उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।