श्री बाबा बर्फानी सेवा समिति के सदस्यों ने चेयरमैन मोहम्मद अशरफ खान के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का फूल-मालाओं से भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। समिति ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना किया।