उधमपुर में देविका शमशान घाट के पास बन रहे पुल पर गुरुवार को लैंटर डालने का काम शुरू किया गया। इस पुल का काम लगभग एक महीना पहले शहर के एक दानी सज्जन द्वारा शुरू करवाया गया था, जिसे लगभग 65 लाख रूपए की लागत से पूरा किया जा रहा है। स्लैब डालने का काम पूरा होने के बाद जल्द ही पूल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके सालों पिछले कई सालों से पुल की समस्या से जुझ रहे शहरवासियों दूर होगी और लोग आसानी से देविका के आरपार आवाजाही कर सकेंगे।