उधमपुर के वार्ड 21 में एक बंद घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घर के मालिक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे। रविवार को जब घर लौटे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। चोर घर से जेवर और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटा कर चोरों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है।