लगभग एक दशक से भी अधिक समय पहले प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए सद्दल गांव की विस्थापितों को सुई राहत शिविर में रखा गया है। उनकी स्थिति का जायजा लेने के लिए कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा। ने मौके का दौरा किया। उन्होंने ने कहा कि जिसे सद्दल गांव को केंद्रीय मंत्री व सांसद ने गोद लिया था, आज वहां के विस्थापित सुई गांव में टूटे लोहे टीन के नीचे बरसात में कैसे गुजर-बसर कर रहे हैं। हम गोद लेने वालों से अपील करते हैं कि इनके हालात की भी सुध लें।